राजद की ओर से सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
राजद की ओर से सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

राजद की ओर से सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

– जिले के सभी सात विधानसभा में कार्यक्रम का होना है आयोजन – कटिहार विधानसभा से की गयी शुरूआत कटिहार राजद के राज्यव्यापी सामाजिक न्याय परिचर्चा अभियान के तहत कटिहार जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में पांच मई से 11 मई तक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस अभियान की शुरुआत कटिहार विधानसभा से सोमवार से शुरू की गयी. शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित सामुदायिक भवन में राजद के सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित इस परिचर्चा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद अली अशरफ फातिमि, पंचायती राज के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व विधायक अनिल यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. परिचर्चा में जिला के राजद के वरीय नेता, जिला कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे. मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल शुरुआत से ही सामाजिक न्याय, समानता और वंचित तबकों की आवाज को बुलंद करते आया है. यह परिचर्चा सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं को राजद की विचारधारा से लैस नहीं करेगी. बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनायेगी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की. उन्हें संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. यह परिचर्चा अभियान के तहत आगामी चुनाव को लेकर सभी राजद नेताओं में जोश भरने का काम किया गया. साथ ही पार्टी जमीनी स्तर पर बूथ स्तर पर और कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा की गयी. साथ ही कहीं कुछ कमी है तो उस पर कैसे काम किया जाय और कैसे बेहतर किया जाय. इसको लेकर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष ईशरत प्रवीण, पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो, प्रधान महासचिव राजेश यादव, युवा प्रदेश महासचिव लाखो यादव, प्रदेश सचिव जाहिद, प्रवक्ता भोला पासवान, समरेंद्र कुणाल, बासु लाल, चंदन सिंह कुशवाहा सहित पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे. सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे, लाखो राजद के राज्यव्यापी सामाजिक न्याय परिचर्चा अभियान में शामिल युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने कहा कि राजद स्थापना काल से ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहा है. गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हक हकूक को लेकर सदन से लेकर सड़क तक आवाज बुलंद करने में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सबसे आगे रहे. उन्होंने कहा कि कटिहार में मेरे बड़े भाई ने भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में बलिदान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन