दनिहां में लीकेज से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

दनिहां में लीकेज से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के दनिहां पंचायत के दनिहां गांव स्थित वार्ड नंबर आठ में नल जल योजना के पाइप लाइन टूट जाने के कारण आजमनगर-खुरियाल मुख्य सड़क को अन्दर ही अन्दर खोखला कर दिया है. नल जल योजना का पानी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. लगातार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा रही है. अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है. लागातार स्थानीय लोगों के शिकायत की जा रही है. लगातार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होता देख सोमवार को आजमनगर-खुरियाल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने नल जल योजना की अनियमितताओं को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं. दूसरी ओर विभागीय जेई राजा से दूरभाष पर सम्पर्क साधा गया सम्पर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है. शाहजहां, अंजुम अख्तर, समीम अख्तर, जुबेर पंच, सहुद आलम, मंजूर आलम, नजरुल, सजिम, मस्तान सहित दर्जनों लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




