रौतारा पुलिस ने 60 लीटर शराब की बरामद
Updated at : 06 Apr 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन

रौतारा पुलिस ने 60 लीटर शराब की बरामद
विज्ञापन
कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत के शेखटोला मुसहरी में गुप्त सूचना के आधार पर रौतारा प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर कुल 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया. छापेमारी की भनक लगते ही दोनों घरों के सदस्य मौके से फरार हो गये. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. रौतारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




