10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

Updated at : 06 Apr 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार तेलता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 दिसंबर को वादी शकील पिता सिद्दीक उर्फ कुद्दुस माधेपुर थाना तेलता निवासी ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि 9 दिसंबर की संध्या 7.40 बजे वसीम अपने एक साथी के साथ बाइक से उसके घर पर आया. वसीम के साथी ने मुझे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. जिससे वह बाल-बाल बच गया. शोर होने पर घर के लोग आ गए और हमलोगों ने वसीम को बाइक सहित पकड़ लिया. जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस आकर अभियुक्त को अपने कब्जे में ले लिया. इस संदर्भ में तेलता थाना कांड संख्या-63/25, दिनांक-09.12.2025, धारा-109/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने सोमवार को अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर अभियुक्त सलाम पिता सरफुद्दीन, नन्दियार पेलापुर थाना बलिया बेलौन निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वांछित आरोपित के विरुद्ध 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था. उक्त अपराधी के विरुद्ध बलिया बेलौन थाना कांड संख्या-28/23, दि-25.02.23 धारा-302/307/ 120(बी)/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन