सड़क से अतिक्रमण हटाने की घोषणा से फुटकर दुकानदारों की बढ़ी बेचैनी

Updated at : 06 Apr 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क से अतिक्रमण हटाने की घोषणा से फुटकर दुकानदारों की बढ़ी बेचैनी

सड़क से अतिक्रमण हटाने की घोषणा से फुटकर दुकानदारों की बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन

कुरसेला नया चौक कुरसेला के सड़क भाग से अतिक्रमण हटाने की घोषणा से फुटकर दुकानदारों की बेचैनी बढ़ गयी है. नगर पंचायत की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र से सड़क के भाग से अतिक्रमण खाली करने की घोषणा की जा रही है. बताया जा रहा है कि सड़क के यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है. अतिक्रमण खाली करने के घोषणा ने फुटकर दुकानदारों की परेशानी को बढ़ा दिया है. घोषणा में कहा जा रहा है कि स्वेच्छा से दुकान नहीं हटाने वाले से अतिक्रमण हटाने के खर्च की राशि ली जायेगी. एनएच 31 से लेकर एसएच 77 भाग पर फुटकर दुकानों ने अतिक्रमण कर रखा है. हिदायतों के बाद फुटकर दुकानदार सड़क भाग पर पांव पसारते जा रहा है. सड़क भाग के अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था में अवरोध बना रहता है. कुरसेला चौक हाईवे 31 पर आये दिन जाम की स्थिति बनती है. इसी तरह सीएचसी के समर्पक पथ के अतिक्रमित होने से परिचालन करने में अवरोध बना रहता है. इसी तरह एसएच 77 कुरसेला रुपौली सड़क भाग के अतिक्रमण से आवागमन में मुश्किलें बनी रहती है. अतिक्रमण से छोटे बड़े सड़क पर गुजरने वाले को दुर्घटना का खतरा बना रहता है. विगत के महीनों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कुछ दिनों के बाद फुटकर दुकानदार सड़क भाग पर आ गये. जिससे सड़क अतिक्रमण के शिकंजे में आ गया. नगर पंचायत की ओर से सड़क से अतिक्रमण खाली कराने का निर्णय लिया गया है. ताकि आवागमन व्यवस्था में व्यवधान को दूर किया जा सके. अतिक्रमण खाली कराने के प्रक्रिया से फुटकर दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी का सवाल उठ खड़ा हुआ है. सैकड़ों फुटकर दुकानदार सड़क भाग पर दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है. दुकानों के उजड़ने से फुटकर दुकानदारों के रोजगार का आधार छीन सकता है. फुटकर दुकानदारों में इस बात को लेकर बैचेनी बनी हुयी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन