रैयांपुर सड़क जर्जर, लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 24 Jun 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
रैयांपुर सड़क जर्जर, लोगों की बढ़ी परेशानी

तैयबपुर, बीझारा, शिकारपुर तीन पंचायतों को जोड़ने वाली पहाड़पुर शिकारपुर से रैयांपुर तटबंध तक जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. तैयबपुर, बीझारा, शिकारपुर तीन पंचायतों को जोड़ने वाली पहाड़पुर शिकारपुर से रैयांपुर तटबंध तक जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है. पीसीसी सड़क बनने के बाद से ही गिट्टी उखड़ कर जगह-जगह गड्ढा में तब्दील हो गया है. लगातार बारिश होने से सड़क पर जलजमाव हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस सड़क में लोग किसी तरह पैदल चल पाते है. चार चक्का, तीन चक्का या बाइक सवार को सड़क पर चलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद प्रतिनिधि मुनतसीर अहमद ने बताया कि विगत दस वर्षों से सड़क की हालत ऐसी ही है. यह सड़क तीन पंचायतों का सीमा से जुड़ा है. सांसद, विधायक द्वारा विकास कराने की बात कहा जा रहा है. लेकिन इस क्षेत्र में विकास धरातल पर नहीं दिख रहा है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाने का आश्वासन मिला था. वह भी खोखला साबित हुआ है. सड़क पर जलजमाव हो जाने से परेशानी बढ़ गयी है. विधायक को पत्र लिखकर शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन