रेलवे ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10.681 एमटी का किया माल लोडिंग

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10.681 एमटी का किया माल लोडिंग

रेलवे ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10.681 एमटी का किया माल लोडिंग

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मार्च में विभिन्न सामग्रियों के 1.054 मिलियन टन (एमटी) लोडिंग दर्ज की है. मार्च माह के दौरान कटिहार सहित एनएफ के अन्य रेल मंडल में कुछ वस्तुओं ने माल लोडिंग में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है. सीमेंट लोडिंग में 9.6%, जबकि डोलोमाइट लोडिंग में 9.1%, फर्टिलाइजर लोडिंग में 28.6% और अन्य सामानों की लोडिंग में 9.6% की वृद्धि दर्ज की गयी है. इसके अतिरिक्त पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अन्य क्षेत्रों जैसे आलू लोडिंग में 54.5%, स्टोन चिप्स में 61.9% और विविध लोडिंग में उल्लेखनीय 7.4% की वृद्धि दर्ज की गयी. माल लोडिंग में निरंतर वृद्धि इस क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधि को दर्शाती है. वित्त वर्ष 2024-25 (मार्च माह तक में एनएफ रेलवे का संचयी माल लोडिंग 10.681 मिलियन टन तक पहुंच गया. जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.3% की वृद्धि दर्शाता है. इस ऊपर की ओर की बढ़ती प्रवृत्ति ने न केवल इस क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य को मजबूत किया है. बल्कि रेलवे के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन