मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध छापेमारी व चेकिंग अभियान जारी

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 09 May 2026 6:16 PM

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्कर व विक्रेताओं के विरुद्ध जिला पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.

विज्ञापन

कटिहार. एसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्कर व विक्रेताओं के विरुद्ध जिला पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव चलाया गया. इस दौरान सभी थाना क्षेत्र में चिह्नित स्थलों पर छापेमारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चिह्नित मादक पदार्थ विक्रेता व तस्करों के घरों पर छापेमारी की गयी. हालांकि, इस दौरान पुलिस पदाधिकारी को सफलता मिली. जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि बरारी व बलिया बैलौन थाना पुलिस ने गांजा व भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला टैबलेट बरामद किया है. हसनगंज, तेलता, सेमापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में शराबी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन