अगलगी पीड़ितों से मिले जनप्रतिनिधि, मदद का भरोसा

अगलगी पीड़ितों से मिले जनप्रतिनिधि, मदद का भरोसा
कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के रूपसपुर में रामबरन, रामनरेश के घरों में अचानक आग लग गयी थी. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों का पूरा घर जलकर राख हो गया. इस हादसे में घर का सारा सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी पूरी तरह नष्ट हो गये. जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने संवेदनाएं व्यक्त की. विधायक पुत्र सह जिला मंत्री गौरव पासवान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उनके साथ कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा, अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, समाजसेवी मोनू पांडे और टीपू भी मौजूद थे. सभी ने पीड़ितों को ढांढ़स बंधाया और उन्हें आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान की. गौरव पासवान ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि वे प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद दिलायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










