बिजली की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
बिजली की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं में आक्रोश

बिजली की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग काफी परेशान है. स्थानीय उपभोक्ताओं की माने तो पिछले कुछ महीनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पहले इसी प्रखंड में बिजली की आपूर्ति 20-22 घंटे तक होती थी. पर अभी घंटों बिजली गायब हो जाती है. इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी. प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से रात में नींद भी नहीं आती है. दूसरी तरफ बच्चों की पढ़ाई भी बिजली की वजह से प्रभावित रहती है. कई उपभोक्ताओं ने कहा कि नियमित रूप से बिजली नहीं रहने की वजह से कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार के दावे के अनुरूप 24 घंटा बिजली आपूर्ति पूरी तरह छलावा है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन