प्राथमिक व मध्य विद्यालय के बच्चे अब फिर से लेंगे अंडे का स्वाद
Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब अंडे का स्वाद ले सकेंगे.
विज्ञापन
प्रत्येक शुक्रवार को एमडीएम में शामिल होगा उबला हुआ अंडा
कटिहार. जिले के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब अंडे का स्वाद ले सकेंगे. उल्लेखनीय है कि बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाव को लेकर एमडीएम में अंडा शामिल करने पर रोक लगा दिया. लेकिन फिर से चालू करने का आदेश आ गया है. नये आदेश आने के बाद अब प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को एमडीएम में उबले हुए अंडे दिये जायेंगे. अब प्रत्येक शुक्रवार से छात्र-छात्राओं को मौसमी फल के स्थान पर उबला हुआ अंडा खिलाया जायेगा. हालांकि जो बच्चे मौसमी फलों की जगह उबला हुआ अंडा खाना पसंद करेंगे. उन्हें ही एमडीएम शुक्रवार को अंडा मिलेगा. निदेशक मध्याह्न भोजन योजना ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम को मैन्यू में अंडा को शामिल करने का निर्देश दिया है, ताकि छात्र-छात्राएं नियमित तौर पर एमडीएम योजना का लाभ उठा सकें. सभी प्रधानाध्यापक को निदेशक के आदेश का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि स्कूलों में एमडीएम के भोजन के साथ बच्चों को एक-एक अंडा शुक्रवार को दिया जाता है, जो उबला होता है. मार्च में बर्ड फ्लू के तेजी से फैलने के कारण अंडे के उपयोग पर रोक के लिए गाइडलाइन जारी की थी इसको लेकर एमडीएम निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम को अलर्ट किया था. केन्द्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्रालय के हवाले से निदेशक ने बर्ड फ्लू के चलते सावधानी बरतने के लिए अंडा, मुर्गा व मांस आदि के सेवन से बचने की सलाह दी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




