सार्वजनिक दुर्गामंदिर परिसर में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर

Updated at : 27 Sep 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सार्वजनिक दुर्गामंदिर परिसर में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर

सार्वजनिक दुर्गामंदिर परिसर में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी सार्वजनिक दुर्गामंदिर परिसर में दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण अब अंतिम चरण में है. मूर्ति लगभग बनकर तैयार हो चुकी है. मेला कमेटी ने जानकारी दी कि आज रात्रि सष्टमी पूजा के अवसर पर प्रतिमा की विधिवत स्थापना की जायेगी. मंदिर परिसर में पूजा को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है. चारों ओर छोटी-बड़ी दुकानें सजने लगी हैं. खिलौनों, मिठाइयों और झूले की दुकानें लगने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक बच्चे मेला परिसर में खेलते-कूदते नजर आते हैं. मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर में हर वर्ष परंपरागत बंगाली पद्धति से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बीच भारी उत्साह का माहौल है. श्रद्धालु सष्टमी की रात मां दुर्गा के दर्शन के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन