तृणमूल के कई उम्मीदवारों के नाम सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट में नहीं, मंत्री गुलाम रब्बानी को लेकर बढ़ा विवाद

Updated at : 25 Mar 2026 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल के कई उम्मीदवारों के नाम सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट में नहीं, मंत्री गुलाम रब्बानी को लेकर बढ़ा विवाद

नाम खोजते वोटर

Bengal Election: नेताओं का दावा है कि सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनका नाम पहले ‘पेंडिंग’ सूची में रहा और अब सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी शामिल नहीं हुआ है. हालांकि, उनको उम्मीद है कि अगली सूची में उनका नाम आ जायेगा.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. विधानसभा चुनाव से पहले सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. तृणमूल कांग्रेस से जुड़े राज्य के मंत्री गुलाम रब्बानी और हासन सीट के उम्मीदवार काजल शेख दोनों का नाम सूची में नहीं होने से सियासी हलचल तेज हो गयी है. रब्बानी, जो ग्वालपोखर विधानसभा सीट से तृणमूल के उम्मीदवार भी हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्ट नंबर 60 और सीरियल नंबर 83 में अपना नाम खोजा, लेकिन नहीं मिला.

लगभग 78 हजार आवेदन लंबित

उन्होंने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ उनका मामला नहीं है, जिले में करीब 4 लाख 80 हजार मतदाताओं के नाम अब भी सप्लीमेंटरी लिस्ट में नहीं हैं. ग्वालपोखर में ही लगभग 78 हजार आवेदन लंबित हैं, जबकि पूरे राज्य में यह संख्या करीब 60 लाख बतायी जा रही है. रब्बानी ने कहा कि उन्होंने स्कूल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी सहित सभी जरूरी दस्तावेज जमा किये थे, फिर भी उनका नाम सूची से गायब है. उन्होंने आम लोगों के लिए ट्रिब्यूनल में जाना मुश्किल बताया और इस पूरे मामले को चुनाव आयोग और बीजेपी की साजिश करार दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी को बदलना होगा उम्मीदवार

दूसरी ओर, हासन सीट से तृणमूल उम्मीदवार काजल शेख का नाम भी सप्लीमेंटरी लिस्ट में नहीं होने से नई चिंता पैदा हो गयी है. 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है और नौ अप्रैल नामांकन की आखिरी तारीख है. ऐसे में अगर उससे पहले उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होता, तो पार्टी को उम्मीदवार बदलने तक की नौबत आ सकती है. सूत्रों के अनुसार, काजल शेख और उनकी 90 वर्ष से अधिक उम्र की मां को भी एसआइआर सुनवाई के लिए बुलाया गया था. सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनका नाम पहले ‘पेंडिंग’ सूची में रहा और अब सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी शामिल नहीं हुआ है. हालांकि, काजल शेख को उम्मीद है कि अगली सूची में उनका नाम आ जायेगा.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola