दूसरे चरण चुनाव के लिए तैयारी पूरी, मतदान आज

Updated at : 10 Nov 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे चरण चुनाव के  लिए तैयारी पूरी, मतदान आज

दूसरे चरण चुनाव के लिए तैयारी पूरी, मतदान आज

विज्ञापन

– फलका प्रखंड के तेरह पंचायत के कुल 124 बूथों पर होगा मतदान फलका विधानसभा के द्वितीय चरण में चुनाव के लिए कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड में सारी तैयारी पूरी कर ली गयी. सोमवार को कोढ़ा से पोलिंग पार्टियां विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना भी हो गये हैं. मंगलवार को कोढ़ा विधासभा क्षेत्र के फलका प्रखंड क्षेत्र में भी मतदाता सुबह सात बजे से यहां वोट डालें जायेंगे. कोढ़ा विधानसभा चुनाव को लेकर फलका प्रखंड क्षेत्र में 124 बूथ बनाये गये हैं. जिसमें 12 सेक्टर में बांटा गया है. 12 सेक्टर पदाधिकारी भी बनाए गए हैं. बीडीओ सन्नी सौरभ ने कहा, 54 भवन में 124 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सभी मतदान केंद्र पर सारी सुविधा उपलब्ध है. जैसे शौचालय पानी की व्यवस्था बिजली आदि शामिल है. निर्वाची पदाधिकारी बिनोद कुमार ने कहा, विधानसभा चुनाव में संवेदनशील बूथों की संख्या 39 व अति संवेदनशील बूथों की संख्या 09 है. एक मॉडल बूथ बनाय है. तीन पिंक बूथ व पीडब्ल्यूडी बूथ एक बनाया गया है. चुनाव के लिए 448 मतदान कर्मी क़ो लगाया है. विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. कल शांतिपूर्ण भय मुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. चुनाव के दौरान सुरक्षा का इंतजाम ऐसा कि परिंदा भी पर ना मार सके. प्रखंड के कुल 124 बूथों पर मतदान होना है. जिसमें कुल 104038 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरूष मतदाता 53494, महिला मतदाता 50541 एवं 03 अन्य मतदाता शामिल हैं. शांतिपूर्ण मतदान कराने के बीएसएफ के चार कंपनी होंगे तैनात थनाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सभी बूथों स्पेशल बीसएफ जवान के चार कंपनी की तैनाती की गई है. इसके अलावा होम गार्ड जवान व अन्य की तैनाती की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन