प्रभात इंपैक्ट: क्षतिग्रस्त बिजली पोल को किया गया दुरुस्त

Updated at : 19 Jul 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात इंपैक्ट: क्षतिग्रस्त बिजली पोल को किया गया दुरुस्त

प्रभात इंपैक्ट: क्षतिग्रस्त बिजली पोल को किया गया दुरुस्त

विज्ञापन

डंडखोरा प्रभात खबर में बिजली पोल से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शीर्षक से गुरुवार को प्रकाशित खबर के बाद स्थानीय बिजली विभाग हरकत में आया. संबंधित क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगा दिया है. उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत रतनपुर के समीप बंगाली टोला सड़क के किनारे एक बिजली पोल ऊपरी भाग क्रैक होकर झुक गया था. यह पोल कभी भी टूट कर नीचे गिर सकता था. इस बिजली पोल से 11000 वोल्ट का बिजली का प्रवाह हो रहा है. यह सड़क के किनारे बिजली का पोल लगा हुआ है. टूट जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. यह सड़क से लोगों की काफी आवाजाही होती है. इस समस्या को प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने संबंधित बिजली पोल को दुरुस्त कर दिया. स्थानीय दुर्गास्थान के युवा विपिन कुमार, तपस कुमार, आशीष कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार, रवि कुमार व विशाल कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. विभाग को ग्रामीणों द्वारा इसका सूचना दिया गया है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब प्रभात खबर में यह समस्या उजागर हुई. युवाओं ने बिजली विभाग की सक्रियता व पोल दुरुस्त होने पर अधिकारियों व कर्मियों के साथ साथ प्रभात खबर को साधुवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन