सरस्वती पूजा पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना प्रांगण में सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस, शब ए बरात को लेकर थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजन की गयी. इस मौके पर शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा, इबादत की रात शब ए बरात सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए हुए कहा की पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना जरूरी है. इस मौके पर लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर किसी प्रकार की कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो इसकी जानकारी देने की अपील की गयी. वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. इस अवसर पर शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की आपसी सौहार्द के तहत सभी पर्व मनाने की परम्परा है. मौके पर एकबाल हुसैन, मंज़र रेहान उर्फ मुन्नू, सुब्हान अली, इफ्तखार आलम, गुलकेश कुमार सिंह, छोटु कुमार आदि सहित थाना के पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




