ढाबा पर पुलिस ने की छापेमारी, 7.83 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
ढाबा पर पुलिस ने की छापेमारी, 7.83 लीटर शराब जब्त

ढाबा पर पुलिस ने की छापेमारी, 7.83 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत स्थित एनएच 31 के समीप संचालित एक ढाबे से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 7.83 लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक विकास कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित अपने विकास ढाबा के संचालन की आड़ में चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहा था. पुलिस ने ढाबे के पीछे स्थित कोयला भंडारण कक्ष की तलाशी ली, तो वहीं से विदेशी शराब बरामद हुई. पुष्टि करते हुए कोढ़ा के अपर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन