Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 December 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ बिताएंगे यादगार पल

आज का वृषभ राशिफ 28 दिसंबर 2025
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 December 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक वृषभ राशिफल.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल
वृषभ राशिफल: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने वाला रहेगा. आप अपनी सुख-शांति पर ध्यान देंगे. आज आप अपने परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे.
करियर / बिजनेस: व्यापार के क्षेत्र में आज लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. यदि आप कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. जिससे पेंडिंग काम समय पर पूरे होंगे.
रिलेशनशिप: परिवार में किसी मांगलिक कार्य या उत्सव की योजना बन सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक गहरे होंगे. यदि कोई पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो आज बातचीत के जरिए उसका समाधान निकल सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा. हालांकि, आंखों में थोड़ी जलन या थकान महसूस हो सकती है. बाहर के खान-पान से बचें और पर्याप्त पानी पिएं.
सावधानी: आज अपनी सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. दिखावे की प्रवृत्ति आपके बजट को बिगाड़ सकती है. साथ ही, आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें.
उपाय: रविवार होने के कारण सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में थोड़ा अक्षत (चावल) और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. सफेद रंग की वस्तुओं (जैसे दूध या चीनी) का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.
शुभ रंग: सफेद और क्रीम
शुभ अंक: 2 और 6
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




