46 डब्बाे नशे की दवा के साथ दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

. एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध नगर थाना क्षेत्र के जूट मिल के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है
कटिहार. एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध नगर थाना क्षेत्र के जूट मिल के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार को नशीले दवा के धंधेबाज की सूचना मिली. थाना अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मसूद मसूदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार, पीटीसी राजीव कुमार, सिपाही संजीव कुमार सहित अन्य सुरक्षा बलों के साथ पुराना जुट मिल पहुंचे. यहां पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. जब दोनों की तलाशी ली गयी तो आरोपी के पास से अलग-अलग झोला से 46 डब्बाे नशे की दवा बरामद की गयी. पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हुसैन पिता संटू,शरीफगंज थाना एवं साकिब पिता मुस्ताक रामपाड़ा निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




