पुलिस ने डिलीवरी बॉय को सात लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने डिलीवरी बॉय को सात लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने डिलीवरी बॉय को सात लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन

– घर में की छापेमारी 207 लीटर विदेशी शराब किया बरामद – घर में ही खोल रखा था बीयर बार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तीनगछिया बाजार समिति इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिलीवरी बॉय को सात लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. जब पुलिस आरोपित के घर में छापेमारी की तो उसके घर में महंगे ब्रांड के शराब सजाकर बीयर बार की तरह रखा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मनीष चौबे को सात लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. जब पुलिस उसके घर में छापेमारी की तो उसके घर में मिनी बियर बार हुआ था. अलग-अलग ब्रांड की महंगी विदेशी शराब ऐसे सजी थी. जैसे कोई शॉप में शोकेस हो. पुलिस वालों की भी आंखें फटी की फटी रह गयी. मनीष चौबे के घर से कुल 207 लीटर शराब जब्त किया है. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन