जिले का टॉप 10 व दियारा का कुख्यात अपराधी कारेलाल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
जिले का टॉप 10 व दियारा का कुख्यात अपराधी कारेलाल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

जिले का टॉप 10 व दियारा का कुख्यात अपराधी कारेलाल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन

फोटो 8 कैप्शन- प्रेस वार्ता करते एसपी, मौजूद सदर एसडीपीओ 2, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व गिरफ्तार आरोपित प्रतिनिधि, कटिहार कुरसेला थाना पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से जिले के टॉप टेन व 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रणवीर यादव उर्फ कारे यादव को कुरसेला पुलिस ने पटना से हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी वैभव शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि कुरसेला निवासी अरुण यादव 18 मार्च को अपने परिवार के साथ शाहपुर धर्मी स्थित जमीन में बोरिंग के लिए गये थे. इस दौरान पांच छह अपराधी वहां पहुंचे तथा अरुण यादव को बोरिंग गाड़ने से मना किया. विरोध अरुण यादव एवं उसके परिवार वालों ने किया तो वहां मौजूद अपराधियों ने अरुण के भाई जुलो यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बाबत मृतक के भाई के बयान पर कुरसेला थाना में थाना कांड संख्या 64/25 धारा 103 (1)/238/61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया गया. घटना को लेकर उनके निर्देश पर सदर एसडीपीओ 2 धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी वैज्ञानिक अनुसंधान, आ सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि हत्याकांड का प्राथमिकी अभियुक्त कारेलाल यादव पटना में है. इसके पश्चात कुरसेला पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से आरोपी रणवीर यादव उर्फ कारे यादव पिता विजय यादव खेरिया यादव टोला थाना कुरसेला निवासी को एक कट्टा, देसी पिस्तौल एक, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. उसकी हत्या का हुआ था प्रयास, गोली कनपटी के बगल से थी निकली थी गिरफ्तार कुख्यात अपराधी से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि बीते सितंबर माह में जुलों ने अपने एक सहयोगी के साथ उसकी हत्या की मंशा से उसके ऊपर गोली फायर कर दी थी. गोली कनपटी से छूते हुए निकली थी. इसी आक्रोश में जुलो को गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया. तत्पश्चात पुलिस ने उसके निशानदेही पर छापेमारी कर हत्या में प्रत्युक्त हथियार बरामद किया. जिले में एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज एसपी वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी रणवीर यादव दियारा का कुख्यात था. दियारा में फसल की लूट, किसानों से रंगदारी वसूलना इसका काम था. किसानों के विरोध करने पर उसके साथ हथियार के बल पर मारपीट करता. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध कुरसेला थाना में एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें लूट, रंगदारी, मारपीट करना, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन मामले में आरोपपत्रित है. इन एक दर्जन मामलों में आधा दर्जन आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन