सड़क किनारे पोल व तार जर्जर, बड़े हादसे की आशंका

Updated at : 04 Jun 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे पोल व तार जर्जर, बड़े हादसे की आशंका

सड़क किनारे पोल व तार जर्जर, बड़े हादसे की आशंका

विज्ञापन

– तार टूटकर गिरने से तीन दिनों से गांव में आधित है बिजली कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल पंचायत के विशनपुर चौक से चंदवा पंचायत जाने वाली सड़क किनारे लगे बिजली के पोल व तार जर्जर हालत में है. कई बार बिजली के तार टूटकर गिर चुके है. अब तक बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. लेकिन यह समस्या लगातार खतरे का कारण बनती जा रही है. सड़क के किनारे लगे 11 केवी के बिजली के तार पहले भी कई बार टूटकर गिर चुके हैं. ताजा घटना तीन दिन पहले की है. जब सुबह 10 बजे एक तार टूटकर गिर पड़ा. जिसके कारण एक मवेशी झुलस गया. हालांकि इसके कारण चंदवा पंचायत के वार्ड संख्या 3, 4 और 5 में तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस जर्जर स्थिति के चलते उनकी जान-माल को खतरा बना हुआ है. बिजली विभाग से तत्काल प्रभाव से पुराने खराब हो चुके तार, पोल को बदलने की मांग की है. सुरक्षा उपायों के तौर पर बिजली के तार के नीचे गार्ड लगाने की भी अपील की है. ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो. विजय सिंह कुशवाहा, चंदवा पंचायत के मुखिया फारूक आजम खुद मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की. दोनों पंचायतों के प्रमुखों ने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की. ताकि ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके और सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित उपाय किए जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन