शहरी क्षेत्रों से बड़े बडे वाहनों के गुजरने से लोग रहते है भयभीत

शहरी क्षेत्रों से बड़े बडे वाहनों के गुजरने से लोग रहते है भयभीत
कटिहार अड़गडा चौक से नया टोला होते हुए बाजार समिति तक जाने वाले संकरी रास्तों में बड़े बडे एवं ओवर लोडेड वाहनों के परिचालन से लोग परेशान है. बताते चले कि एफसीआई गोदाम या फिर रैक प्वाइंट से गाड़ियों के परिचालन को लेकर रूट परमिट बना हुआ है. इसके बावजूद भी वाहन चालक र्शाट कार्ट रास्ता अख्तियार करने को लेकर आदेशित रास्तों को छोड़कर शहरी क्षेत्रों में प्रवेश करते है. शहर के नया टोला से बाजार समिति या फिर अन्य गोदाम जाने के लिए बड़े बड़े वाहनों पर परिचालन रात दिन इन मार्गो पर होता है, जिस कारण लोगों में भय बना रहता है. संकरी सड़कें से बड़े बड़े वाहनों के परिचालन से एक तो जाम की समस्या होती है साथ ही दुर्घटना की भी आंशका बनी रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




