आंगनबाड़ी केंद्र पर पेंशन योजना का हुआ लाइव प्रसारण

आंगनबाड़ी केंद्र पर पेंशन योजना का हुआ लाइव प्रसारण
कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत की आंगनवाड़ी केंद्र 69 दिवंडी में शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम महिला पर्यवेक्षक शशि सिन्हा की निगरानी में आयोजित हुआ. आंगनबाड़ी सेविका रीना कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभायी. लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाएं प्रमुख रही. सेविका ने लाभुकों को योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता शर्तें आदि के बारे में विस्तार से बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










