बलिया बेलौन में पीडीएस की हड़ताल 13वें दिन भी रही जारी

Published at :13 Feb 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन में पीडीएस की हड़ताल 13वें दिन भी रही जारी

बलिया बेलौन में पीडीएस की हड़ताल 13वें दिन भी रही जारी

विज्ञापन

बलिया बेलौन बिहार प्रदेश पीडीएस संघ के आह्वान पर एक फरवरी से जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं की हड़ताल 13वें दिन भी जारी है. संघ के बारसोई अनुमंडलीय सचिव फरमान आलम ने बताया कि बलिया बेलौन, कदवा सहित पूरे जिला में सभी पीडीएस विक्रेता चट्टानी एकता के साथ हड़ताल पर डटे हैं. उन्होंने कहा की बिहार सरकार जनवितरण विक्रेताओं के साथ नाइंसाफी हो रही है. राज्य में कमीशन सब से नीचे पायदान पर है. ऐसे में डीलरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. एक देश एक कार्ड तो लागू है. लेकिन एक समान कमीशन नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा की प्रदेश संगठन का आह्वान है कि जब तक विक्रेताओं को मानदेय नहीं दी जायेगी हड़ताल में डटे रहेंगे. बलिया बेलौन, कदवा के विक्रेताओं द्वारा हड़ताल का समर्थन करने पर आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन