पांचवीं ऑल इंडिया रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप गैदरिंग की भागीदारी

Updated at : 19 Jan 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
पांचवीं ऑल इंडिया रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप गैदरिंग की भागीदारी

पांचवीं ऑल इंडिया रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप गैदरिंग की भागीदारी

विज्ञापन

कटिहार चितरंजन लोकोमोटिव वर्कस में आयोजित पांचवीं ऑल इंडिया रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप गैदरिंग में भाग लेकर लौटने के बाद.पूसी रेलवे कटिहार मंडल स्काउट गाइड फेलोशिप के सदस्य विनय कुमार सिंह ने अपने अनुभव को साझा किया. कटिहार से भाग लेने गए विनय कुमार सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य डॉ सैयद किरमानी के साथ बिताये गये कुछ यादगार पल को साझा किया. पूसीरे के एसजीएफ कटिहार मंडल सचिव गणेश ठाकुर ने बताया कि सीएलडब्ल्यू की ओर से 16 से 18 जनवरी तक चितरंजन लोकोमोटिव वर्कस में आयोजित पांचवां ऑल इंडिया स्काउट गाइड फेलोशिप गैदरिंग में देश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएके मिक्की, एजाज मिर्जा, महासचिव सीमा राठी, इंडियन रेलवे एसजीएफ सचिव देवेंद्र कुमार साकरे, उषा रमेश आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन