नौ सूत्री मांगों के समर्थन में पंचायत सचिव संघ ने दिया धरना

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में पंचायत सचिव संघ ने दिया धरना
कटिहार बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को संघ के जिला इकाई की ओर से समाहरणालय गेट पर धरना दिया. धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव रविदास ने किया. जबकि संचालन जिला महामंत्री चंद्रदेव कापरी ने किया. जिन प्रमुख नौ मांगों को लेकर धरना दिया गया है. उनमें पंचायत सचिवों का स्थानान्तरण एवं पदस्थापन नियमावली बनाने, पंचायत सचिवों का ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने, पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा समाप्त करने, पंचायत सचिवों का सेवा सम्पुष्टि अभियान चलाकर करने, पंचायत सचिवों को 2000 रुपया यात्रा भत्ता व परिवहन भत्ता देने, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्णय के आलोक में पंचायत सचिवों के पदोन्नति के लिए पद चिन्हित करने, कार्यरत, सेवानिवृत एवं मृत पंचायत सचिवों को एसीपी व एमएसीपी का लाभ अविलंब देने, कार्यालय अवधि के बाद रेंडम जांच के नाम पर प्रताड़ित को बंद करने एवं पंचायत सचिवों को अभिकर्त्ता कार्य से मुक्त करने की मांग शामिल है. धरना में मुख्य रूप से संघ के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री के अलावा संघ के पदाधिकारी अशोक कुमार, आशीष कुमार, ललित रंजन, अमरदीप कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार पंडित, प्रिंस कुमार, दीनबंधु कुमार, धर्मराज पासवान, भवेश कुमार, सौगंध कुमार मंडल, साजिद आलम, कन्हैया पाल, जयप्रकाश विश्वास आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




