कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट 14 वर्षीय छात्र के लापता होने पर फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट 14 वर्षीय छात्र के लापता होने पर फूटा गुस्सा

कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट 14 वर्षीय छात्र के लापता होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन

कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया रहिका से 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, बीते 18 अप्रैल से लापता छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह कटिहार–पूर्णिया मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जानकारी के अनुसार, हर्षित कुमार 18 अप्रैल को हरिशंकर नायक स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा, काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी रही, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई, शनिवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बच्चे की जल्द बरामदगी की मांग की, इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, हर्षित के पिता चंचल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बेटे की बरामदगी को लेकर पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है, उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम उठाए जाते, तो शायद उनके बेटे का कुछ पता चल सकता था, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई कर उनके बेटे को सकुशल बरामद किया जाए,

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन