शिक्षिका के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन

शिक्षिका के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन
हसनगंज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जगरनाथपुर में बीपीएससी शिक्षिका अर्चना कुमारी के स्थानांतरण पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. शिक्षिका का चयन बीपीएससी प्रधानाध्यापक पद पर हुआ है. यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, शिक्षा के प्रति समर्पण और अदम्य निष्ठा का परिणाम है. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिक्षिका अर्चना कुमारी को सम्मान प्रदान किया. रवि कुमार, संतोष कुमार, संदीप कुमार सिंह, पिंटू कुमार, कन्हैया कुमार दास, सुशील कुमार, तेज बहादुर, अवधेश कुमार, अविनाश कुमार गौतम, एम. डी. मोतमिंग राजा, साम्पा भट्टाचार्य, प्रतिमा कुमारी, स्नेहा प्रिया, गायत्री कुमारी, उष्मा कुमारी, प्रियंजल कुमारी, साबिया संबुल के साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे. सभी ने शिक्षिका के उज्जवल भविष्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










