कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 23 Oct 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर  से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज जगरनाथपुर पंचायत के बघुवाकोल गांव में मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में शिविर आयोजित कर कैंसर रोग से बचाव व माहवारी समाप्त होने के बाद होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी गयी. एमएसएआई के लोकल ऑफिसर सह मेडिकल स्टूडेंट हर्ष आर्यन ने बताया कि विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाव व महवारी समाप्त होने के बाद महिलाओं में होने वाली परेशानी व रोगों से बचाव को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ. ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों से बचाव को लेकर शिविर के माध्यम से 20 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को लैपटॉप चलचित्र के माध्यम से जागरूक किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रोगों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताया गया. एमएसएआई का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वस्थ व निरोग्य कैसे रहे इसको लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स प्रदान करना. दर्जनों महिलाओं व किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड व चाकलेट आदि का वितरण किया. इस अवसर पर समाजसेवी संजय कुमार सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन