मध्य विद्यालय पीर मोकाम को चंदवा स्कूल में मर्ज किये जाने का विरोध

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 Apr 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय पीर मोकाम को चंदवा स्कूल में मर्ज किये जाने का विरोध

फलका प्रखंड के मध्य विद्यालय पीरमोकाम को पीएम श्री योजना के तहत चयनित चार किलोमीटर दूर लक्ष्मी नारायण सुधांशू उच्य विद्यालय चंदवा में संविलियन किये जाने का विरोध किया.

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में जड़ा ताला, काटा बवाल

फलका. फलका प्रखंड के मध्य विद्यालय पीरमोकाम को पीएम श्री योजना के तहत चयनित चार किलोमीटर दूर लक्ष्मी नारायण सुधांशू उच्य विद्यालय चंदवा में संविलियन किये जाने को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राएं व अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में ताला जड़ते हुए करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित छात्र-छात्रा व अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया तथा काफी बावाल काटा सूचना पाकर मुखिया बिनोद मृधा, बीईओ रामदहिन प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज मंडल, सरपंच चंदन मंडल, सअनि विजय पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्र-छात्राओ एवं अभिभावकों को काफी समझा बुझाकर विद्यालय का ताला खुलवाया. पठन-पाठन सुचारू रूप से बहाल कराया गया. आक्रोशित छात्र-छात्राएं मनीषा कुमारी, आलोक कुमार, युवराज कुमार, रौनक कुमारी, अनुपम कुमारी, क्रांति कुमारी, दीपिका कुमारी, अंशु कुमारी, सिंटू, समीक्षा, अमीर अंसारी एवं अभिभावक शुभंकर झा, राकेश कुमार झा, उपेंद्र महलदार समेत दर्जनों लोगों का कहना था कि मध्य विद्यालय पीर मोकाम से लक्ष्मी नारायण सुधांशू चंदवा की दूरी करीब चार किलोमीटर है. उक्त विद्यालय कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे-77 के किनारे स्थित है. यह मार्ग अति व्यस्तम मार्ग है. जिस कारण छात्र- छात्राओं को विद्यालय जाने के क्रम में कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी हुई है. इसलिए किसी भी हाल में छात्र-छात्राएं पठन -पाठन के लिए चंदवा विद्यालय नहीं जायेंगे. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय विद्यालय को उक्त विद्यालय का संविलियन हटाये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन