विपक्षी पार्टियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च

विपक्षी पार्टियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा केआह्वान पर पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की ओर से परिसीमन सुधार व महिला आरक्षण के विरोध में मतदान के खिलाफ जिला मुख्यालय में धिक्कार मार्च का आयोजन किया गया. पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में नगर भवन से शहीद चौक तक धिक्कार मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च में महागठबंधन विरोधी नारे लगाए गये. जिला संयोजक ने कहा महागठबंधन के शामिल सभी विपक्षी पार्टियां महिला विरोधी है. वह नहीं चाहता कि आम महिला की भागीदारी संसद या विधानसभा में हो. इसलिए वह महिला आरक्षण बिल का विरोध किया. इसका राष्ट्रीय लोक मोर्चा विरोध करती है. कार्यक्रम को महिला जिला अध्यक्ष पुतुल देवी, युवा नेता अंकित सिंह ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा, व्यवसायिक जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, छात्र नेता अमन कुमार, सद्दाम, मनसाही प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष विमल साह, रेखा देवी, प्रसन्नजीत, राणा सिंह, राजू पांडे, विकास कुमार, सुजीत गुप्ता, पवन सिंह, उदय सिंह, संतोष मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन