महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान बालक डूबकर लापता

महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान बालक डूबकर लापता
अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 बड़ा लखनपुर गांव के सफीक का छह वर्षीय पुत्र महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान महानंदा नदी में डूब कर लापता हो गया. बताया गया कि सफीक का पुत्र आरिफ अपने मां के साथ महानंदा नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. जिससे वह डूब कर लापता हो गया. जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिलते ही स्थानीय ग्रामीण जुट गये. मासूम बच्चे की तलाश करने लगे. हालांकि बुधवार को समाचार लिखे जाने तक आरिफ का कोई आता-पता नहीं चल पाया था. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस संदर्भ में प्रभारी अंचलाधिकारी शिखा कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि महानंदा नदी में बच्चों की डूबने की सूचना मिली है. एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है. एसडीआरएफ की टीम पहुंचते ही नदी में लापता की खोजबीन जल्द शुरू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










