परिचालन ने बिजली विभाग को हराकर फाइनल में बनायी जगह

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Mar 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
परिचालन ने बिजली विभाग को हराकर फाइनल में बनायी जगह

परिचालन ने बिजली विभाग को हराकर फाइनल में बनायी जगह

विज्ञापन

कटिहार एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन व मंडल रेल खेल समिति के तत्वाधान में स्वर्गीय दिनेश कुमार पासवान मेमोरियल चैंपियंस ट्रॉफी अंतरविभार्गीय डे- नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन के अंतिम सेमीफाइनल मैच में बिजली विभाग एवं परिचालन विभाग के बीच खेला गया. टॉस जीतकर परिचालन विभाग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बीस ओवर के खेल में उनके बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का विशाल लक्ष्य बिजली विभाग के सामने रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए बिजली विभाग की टीम अपने दसों विकेट को गंवाकर 76 रन पर ऑल ऑउट हो गयी और 117 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गयी. इस मैच में सर्वोत्तम प्रदर्शन परिचालन विभाग के सागर मीणा को मंडल के पदाधिकारी रजनीश कुमार, दीनबंधु यादव, राजेश कुमार सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रेम शंकर सिंह, मुकुंद मिश्रा, शिव किशोर यादव, सूरज मिश्रा, अमित सिंह, मृत्युंजय कुमार को मैन ऑफ़ दिया गया. सागर मीणा ने अपने तीन ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट लिया और 31 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस मौके पर मंडल के साथ-साथ सभी शाखाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी व सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद होकर क्रिकेट का लुप्त उठा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन