एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील, दो महिलाओं से पूछताछ

एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील, दो महिलाओं से पूछताछ
बारसोई में एसडीओ ने अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक व नर्सिंग होम में की छापेमारी बारसोई अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप चल रहे रेहाना अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक व मिरेकल नर्सिंग होम में शनिवार को एसडीओ आकांक्षा आनंद ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ढेर सारी अनियमितता पाये जाने पर रिहाना अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक को सील कर दिया. जबकि मिरेकल नर्सिंग होम के जांच के दौरान दस्तावेज दिखाने को कहा. दो महिलाओं से पूछताछ चल रही है. छापेमारी दल में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, बारसोई थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक नोयेद मलिक इस्लाम शामिल रहे. छापेमारी की खबर से तुरंत ही अवैध रूप से चाल रहे सभी नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाऊंड क्लिनिक संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए हैं. एसडीओ आकांक्षा आनंद ने कहा कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं नर्सिंग होम चल रहा है. जिसकी जांच की गई जांच में यह स्पष्ट पाई गई की रेहाना अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में डॉक्टर नहीं थे. न ही एएनएम थी, बेड एवं सामग्री को जप्त की गई है. रेहाना अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूदगी में सील की गई है. दो महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. संचालक से दस्तावेज की मांग की गई है. जांचके उपरांत उचित कार्रवाई जायेगी. छापामारी से अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं नर्सिंग होम चला रहे संचालकों में दहशत का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




