हथियार के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

हथियार के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा में छापेमारी कर एक आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार को हथियार के साथ आरोपी की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मुफस्सिल पुलिस ने सिरसा में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल व एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजनंदन पिता शिवनंदन ललियाही थाना सहायक निवासी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के धारा के तहत का कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




