बगैर आधिकारिक पुष्टि व प्रमाणिकता के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर न करें: डीएम

Updated at : 09 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बगैर आधिकारिक पुष्टि व प्रमाणिकता के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर न करें: डीएम

बगैर आधिकारिक पुष्टि व प्रमाणिकता के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर न करें: डीएम

विज्ञापन

कटिहार देश के हालात को देखते हुए लोगों से सोशल मीडिया पर पोस्ट व शेयर करने को लेकर एहतियात बरतने का निर्देश जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने दिया है. शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट किया जा रहा है. साथ ही कई तरह के पोस्ट को शेयर किया जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि बगैर आधिकारिक पुष्टि व प्रामाणिकता के किसी भी तरह के पोस्ट को ना तो शेयर करें और न ही पोस्ट करें. ऐसे पोस्ट को लाइक भी करने से बचे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही है. अगर राष्ट्र सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी आपत्तिजनक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि में पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा व आम नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी तरह खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है. ऐसे मौकों पर पूरी संवेदनशीलता व जिम्मेदारी के साथ सभी को सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र सुरक्षा व संवेदनशील मुद्दों पर बिना आधिकारिक पुष्टि के कोई भी सूचना प्रकाशित न करें. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया रिपोर्ट को लेकर भारत सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गयी है. उस एडवाइजरी का अनुपालन किये जाने की जरूरत है. मौके पर डीपीआरओ रवि प्रकाश व अन्य अधिकारी मौजूद थे. जमाखोरी के विरुद्ध होगी कार्रवाई संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि अभी किसी भी तरह की पैनिक होने की स्थिति नहीं है. सब कुछ नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि अगर इस स्थिति का लाभ उठाकर कोई वस्तुओं का जमाखोरी करता है तो उसके सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें. ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. खाद्य पदार्थ सहित किसी भी तरह की वस्तु की का कीमत बढ़ा कर लिया जाता है तो उसकी सूचना भी जिला नियंत्रण कक्ष को दे सकते हैं. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटा काम कर रहा है. एक सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि जिस तरह के आदेश आयेंगे उसके हिसाब से निर्णय दिया जायेगा. कभी भी ब्लैक आउट की घोषणा की जा सकती है. इसलिए सबको सतर्क रहने की जरूरत है. इसके लिए लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल भी कराया जा रहा है. विद्यालय वह अन्य संस्थाओं की ओर से भी मॉकडिल किया जा रहा कराया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो सूचना दें: एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि एपीके फाइल सहित अन्य कोई भी फाइल को डाउनलोड न करें. आधिकारिक पुष्टि या फेक्ट चेक करने के बाद ही किसी फाइल को डाउनलोड करें या लिंक को क्लिक करें. साइबर अटैक का खतरा बढ़ा हुआ है. इस मामले में पूरी तरह अलर्ट की जरूरत है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को उपलब्ध करायें. जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों को किया रेड जोन घोषित इस बीच जिला पदाधिकारी ने एक आदेश जारी कर कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ऑपरेशन सिन्दूर से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कटिहार जिला के रेलवे स्टेशन, कटिहार, बारसोई, कुरसेला, बड़ी दुर्गामंदिर कटिहार, गोरखनाथ मंदिर, आजमनगर, लक्ष्मीपुर (बरारी) गुरूद्वारा, कटिहार गुरूद्वारा, पीर मजार मनिहारी, समाहरणालय परिसर, व्यवहार न्यायालय परिसर, मंडल रेल प्रबंधक, एनएफरेलवे, कार्यालय परिसर, कटिहार शहर स्थित फकिरतकिया मस्जिद, सेना भर्ती कार्यालय, सिरसा कैम्प, आईटीबीपी शिशिया कैंप के 200 मीटर परिधि को रेड जोन घोषित किया गया है. इन क्षेत्रों में ड्रॉन का परिचालन एवं आतिशबाजी पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. जिलान्तर्गत सभी मैरिज हॉल में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के अनुमति के बिना ड्रॉन का परिसंचालन एवं आतिशबाजी नहीं किया जायेगा. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन