कटिहार के कुरसंडा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे से मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पीड़ीत परिवार ने लगाई इंसाफ कि गुहार। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुरसंडा गांव में बच्चों के पेशाब करने की मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में मो चांद, राजाउद्दीन, नूरजहां और नाजरीन घायल हो गये. सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में कराया गया. पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर प्राणपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

गली में बच्चों के पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद

घायल मो चांद, पिता राजाउद्दीन, राजाउद्दीन, पिता मंजूर अली, नूरजहां बीवी, पति चांद और नाजरीन बीवी, पति राजाउद्दीन, सभी कुरसंडा निवासी ने बताया कि उनके घर से सटी गली में पड़ोसी के बच्चे अक्सर पेशाब करते थे. शनिवार को उन्होंने बच्चों को ऐसा करने से मना किया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया.

पुराने विवाद को लेकर मारपीट का आरोप

पीड़ितों का आरोप है कि बच्चों को गली में पेशाब करने से मना करने के बाद नसीम, पिता मकबूल और मकबूल, पिता मंजूर अली समेत करीब सात-आठ लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि सभी लाठी-डंडे और तलवार से लैस थे. इसके बाद पुरानी दुश्मनी को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गयी.

चार लोग हुए घायल

मारपीट में मो चांद, राजाउद्दीन, नूरजहां और नाजरीन घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्राणपुर थाना में आवेदन दिया है. पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है. पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन