आभूषण चोरी कांड के उद्वेदन टीम में शामिल पदाधिकारी पुरस्कृत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
आभूषण चोरी कांड के उद्वेदन टीम में शामिल पदाधिकारी पुरस्कृत

आभूषण चोरी कांड के उद्वेदन टीम में शामिल पदाधिकारी पुरस्कृत

विज्ञापन

कटिहार बारसोई थाना क्षेत्र में आभूषण चोरी कांड का सफलता पूर्वक उद्भेदन कर सात आरोपित को गिरफ्तार कर 877 ग्राम सोना एवं 76 ग्राम चांदी बरामद करने के मामले में पुलिस कप्तान ने टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया है. बारसोई थाना कांड संख्या 44/25 धारा-331(4)/305 भारतीय न्याय संहिता-2023 के अंतर्गत दर्ज कर पुलिस कांड निष्पादन में जुट गयी. गठित छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा पूरी तत्परता के साथ आसूचना संकलन कर कांड में चोरी गई सामानों में से सोना 877.40 ग्राम, चांदी 76.585 किग्रा, मोबाईल-07, बाइक 1 एवं कुल 67 हजार बरामद किया. कांड में संलिप्त मुख्य आरोपित सहित कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी के सराहनीय कार्य एवं मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए उन पुलिस पदाधिकारी को पुलिस कप्तान ने नगद राशि देकर पुरस्कृत किया है. सम्मानित पुलिस पदाधिकारी में सहायक अवर निरीक्षक राजनारायण सिंह यादव 25 सौ रुपए, चौकीदार 2/5 राजेन राम 500 रूपया, चौकीदार 5/4 पंचानंद कुमार राय 500 रुपया, चौकीदार 2/8 मंगल राय 500 रूपया, चौकीदार 3/2 अरुण राय 500/ रु देकर सम्मानित व हौसला अफजाई किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन