हसनगंज में मतदान केंद्रों का ऑब्जर्वर ने किया निरीक्षण

हसनगंज में मतदान केंद्रों का ऑब्जर्वर ने किया निरीक्षण
हसनगंज उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवनाथपुर थेगूआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगरनाथपुर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का गुरुवार को ऑब्जर्वर विजय नामदेवराव जदे ने निरीक्षण किया. मतदान की तैयारी व मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान कर्मियों के लिए ठहरने आदि को लेकर निरीक्षण किया. 11 नवंबर को द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कई निर्देश दिये. केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्र पर पानी, बिजली, शौचालय, रैम्प और रोशनी की उचित व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित की जाय. ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संवेदनशील बूथों की भी समीक्षा की. शांति तथा निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस बल की तैनाती पर बल दिया. बीडीओ रीना कुमारी, बीसीओ अमरेंद्र गुप्ता, कनीय अभियंता रघुनंदन प्रसाद यादव, शिक्षक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे. बीडीओ रीना कुमारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर एक समान रूप से सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




