गोरखनाथ धाम मंदिर में अब कोई नहीं बना सकेंगे रील्स

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Jul 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखनाथ धाम मंदिर में अब कोई नहीं बना सकेंगे रील्स

गोरखनाथ धाम मंदिर में अब कोई नहीं बना सकेंगे रील्स

विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर सख्त दंढ का किया गया है प्रावधान बलिया बेलौन ऐतिहासिक बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और गरिमा को बनाये रखने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अब मंदिर परिसर में वीडियो, सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंदिर कमेटी ने यह निर्णय हाल के दिनों में बढ़ती असंवेदनशील गतिविधियों को देखते हुए लिया है. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान कई युवक-युवतियां मोबाइल पर रील बनाने में लगे रहते हैं. श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है. कहा कि मंदिर एक धार्मिक स्थल है, न कि मनोरंजन का केंद्र, यह जगह साधना, श्रद्धा और भक्ति की प्रतीक है, न कि सोशल मीडिया की शोहरत पाने का मंच. उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि अब से मंदिर परिसर में रील या वीडियो बनाते पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. यह निर्णय मंदिर समिति के सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है. परिसर की पवित्रता और शांति बनी रहे. पिंटू यादव ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों से अपील की कि वे मंदिर की मर्यादा का सम्मान करें. ऐसे कार्यों से बचें, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करें. मंदिर प्रशासन इस दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए नोटिस बोर्ड और प्रचार माध्यमों का भी सहारा लेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन