गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर प्रबंधक कमेटी के नौ निर्वाचित व दो मनोनित सदस्यों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर प्रबंधक कमेटी के नौ निर्वाचित व दो मनोनित सदस्यों का हुआ चयन

गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर प्रबंधक कमेटी के नौ निर्वाचित व दो मनोनित सदस्यों का हुआ चयन

विज्ञापन

बरारी श्रीगुरु तेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा सरदार नगर लक्ष्मीपुर में प्रबंधक कमेटी के ग्यारह सदस्य का चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का ग्यारह सदस्यों कॉरम है. रविवार को कुल तीन वार्डो में चुनाव कराया गया. जिसमें वार्ड एक से गुलविंदर सिंह गुल्लू, गुरविंदर सिंह डब्बू एवं रणजीत सिंह निक्का निर्वाचित हुए. वार्ड दो में धनवीर सिंह मुन्ना, अमरजीत सिंह विक्की, विरेन्द्र सिंह बॉबी निर्वाचित घोषित हुए. वार्ड तीन में प्रतिपाल सिंह सुक्कु, परमजीत सिंह सन्नी, बाबा भगत सिंह निर्वाचित घोषित किये गये. दो नामित सदस्यों में सरदार प्रदीप सिंह एवं सरदार हरजीत सिंह काका को नौ सदस्यों ने नामित किया. ग्यारह सदस्यों का चयन पूरा होते ही सभी को बधाईयां मिलने लगी. सूत्रों की माने तो 26 जून को प्रबंधक कमेटी के प्रधान, महासचिव सहित निम्न पदों का गठन करने की प्रक्रिया में चुनाव प्रेक्षक एवं अधिकारी जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन