Bihar News: कटिहार में सौतन ने महिला के साथ बेटा-भाई को बनाया बंधक, छोड़ने के लिए मांगा 10 लाख

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 Nov 2024 10:37 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र की एक पीड़िता की मां ने महिला थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उसकी बेटी और बेटा को बंधक बना लिया गया है. उन दोनों को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है, जहां पर एक महिला को उसके सौतन ने पकड़ कर घर में बंधक बना लिया है. यह घटना कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के लालबाग गांव के पास की है. इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने महिला थाना पुलिस से की है. आवेदन देने पहुंची आमनूर खातून ने बताया कि उसका घर कोढ़ा थाना क्षेत्र के भीम नगर गांव में है. अपनी बेटी शेफाली खातून की दूसरी शादी चार माह पहले लालबाग गांव निवासी शकील अहमद के साथ की थी. एक सप्ताह पूर्व उसका दामाद शकील अहमद प्रदेश कमाने के लिए चला गया. इस दौरान उसकी बेटी ससुराल में अकेली थी. तीन दिन पूर्व अपने बेटा अनवर आलम को बेटी को लाने के लिए उसके ससुराल भेजा था.

बंधक बनाकर रखने का लगाया आरोप

अनवर अपनी बहन और भांजा को लेकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान राघोपुर गांव में उसके दामाद की पहली पत्नी मैरफुल खातून अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पुत्री, पुत्र और नाती को बंधक बना लिया है. बंधक बनाने को तीन दिन हो गया है, लेकिन अब तक उन्हें छोड़ा नहीं गया है. इस मामले को लेकर वह मनसाही थाना भी पहुंची थी. लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी, इसके बाद पीड़ित महिला थाना पहुंचकर आवेदन देकर पुत्री, पुत्र और नाती को छुड़ाने का मांग कर रही है.

Also Read: Nalanda News: महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, छह दिन पहले घर से भागकर की थी लव मैरेज

तलाक को लेकर न्यायालय में मामला लंबित

शकील अहमद की पत्नी मैरफुल खातून उसके साथ नहीं रहती है. पहली पत्नी शकील अहमद पर केस भी की है. मामला न्यायालय में लंबित है. सौतन मैरफुल खातून द्वारा सौतन शेफाली खातून को बंधक बनाकर पति शकील अहमद को बुलाने की मांग कर रही है. उसे छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की बात कही है. महिला थाना अध्यक्ष भारती सागर ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से उसकी पुत्री, पुत्र व नाती के बंधक बनाकर 10 लाख रुपये मांगने को लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ है. उक्त आवेदक के आधार पर मनसाही थाना पुलिस से संपर्क कर महिला थाना पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन