हल्की बारिश में गिरी नवनिर्मित पंचायत भवन की दीवार

Updated at : 05 Oct 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
हल्की बारिश में गिरी नवनिर्मित पंचायत भवन की दीवार

हल्की बारिश में गिरी नवनिर्मित पंचायत भवन की दीवार

विज्ञापन

– चार दिन पहले सीएम ने किया था उद्घाटन फलका प्रखंड के भरसिया पंचायत में करीब दो करोड़, 97 लाख, 94 हजार, 98 रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अक्तूबर 2025 को रिमोट कंट्रोल के जरिए किया था. महज चार दिन बाद ही हल्की बारिश में भवन का पूर्वी दीवार ढह गयी. जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने कहा, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया है. संवेदक द्वारा भारी लापरवाही बरती गई है. ग्रामीणों के अनुसार, भवन की छत और दीवार दोनों में कई जगह दरारें आ चुकी हैं. उप मुखिया कुद्दुस, फसी अहमद, तफसील अहमद पहुंचे निरीक्षण किया. तफसील अहमद ने कहा कि हल्की बारिश में अगर भवन की दीवार गिर रही है, तो भूकंप जैसी स्थिति में क्या होगा. छत और दीवार का निर्माण बेहद खराब गुणवत्ता का किया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता और लापरवाही की गयी. शिलापट पर कार्य प्रारंभ की तिथि का उल्लेख तक नहीं है. केवल 18 माह में कार्य पूर्ण करने की बात दर्ज है. भवन के ढहने की खबर मिलते ही संवेदक की ओर से मजदूरों को भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया. लेकिन ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन