नेहरू युवा केंद्र के लेखा व कार्यक्रम सहायक को समारोह में दी गयी विदाई

नेहरू युवा केंद्र के लेखा व कार्यक्रम सहायक को समारोह में दी गयी विदाई
कटिहार युवा कार्य व खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र कटिहार की ओर से शुक्रवार को आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में संगठन के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सज्जाद आलम अंसारी को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित संगठन के कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी जनक राज मीणा ने किया. उन्होंने समारोह में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अंसारी लंबे समय से नेहरू युवा केंद्र में अपनी सेवा दी है. उन्होंने सज्जाद अंसारी के कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक औपचारिक प्रक्रिया है. पर उन्हें उम्मीद है कि सेवानिवृत्ति के बाद वह युवाओं के बीच काम करते रहेंगे. इस अवसर पर विभिन्न युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सज्जाद अंसारी के कार्य कुशलता को लेकर अपने-अपने विचार रखें. कार्यक्रम में पूर्व जिला युवा समन्वयक ईसहाक अंसारी, प्रभार ग्रहण लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शाहजहां अंसारी, समाजसेवी धनंजय कुमार, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल, जीनियस फुटबॉल क्लब अध्यक्ष राजेश मरांडी, अशुतोष कुमार एवं माई भारत स्वयंसेवक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




