एनएच 31 व 81 पर बरती गयी विशेष चौकसी

एनएच 31 व 81 पर बरती गयी विशेष चौकसी
कोढ़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर एनएच 31 पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद किया गया था. एसपी वैभव शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी गयी. गेड़ाबाड़ी समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. एनएच 31 पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कोढ़ा से कुरसेला तक पुलिस बल को तैनात किया था. बैरिकेडिंग कर प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन कराया गया. इस दौरान सघन तलायी ली गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




