नेशनल पब्लिक स्कूल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया

Updated at : 27 Sep 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल पब्लिक स्कूल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया

नेशनल पब्लिक स्कूल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया

विज्ञापन

मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया. छात्रों में कला कौशल को बढावा देने व संस्कृति के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने और परम्पराओं जिवंत रखने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया. शुभारम्भ स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय व संचालन और संयोजन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया. मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होने के साथ-साथ स्त्री शक्ति को सम्मान देने का उत्सव, आत्म-साक्षात्कार की यात्रा, ऋतु परिवर्तन का संकेत और सांस्कृतिक एकता का पर्व है. छात्राओं द्वारा गरबा एवं डांडिया की प्रस्तुति की गयी. सनन सनान मिक्स सांग, झूम रे गोरी गरबे में, मेरी माँ के बराबर कोई नहीं, अई गिरी नंदिनी तथा घूमर रे घुमारे गीत पर छात्रा रिशु कुमारी, फ़लक नाज़, मिट्ठी कुमारी, तनु श्री, आस्था कुमारी, अनिशा कुमारी, जयश्री कुमारी, सौम्या सोनी, शैलजा सोनी, परी कुमारी, अनुष्का आनंद, समायरा खान, तिस्ता राय, प्रकृति कुमारी, जलज कुमारी, आद्या गुप्ता, अवनि राय, पल्लवी कुमारी, तृषा कुमारी, वीरा रानी, आकृति कुमारी प्रणिका प्रकाश, आन्या प्रकाश, मिस्टी कुमारी, अर्पिता कुमारी, अंशिका कुमारी,पंखुरी कुमारी, अविका कुमारी, महविश नाज़,पावनी कुमारी तथा परी कुमारी ने प्रस्तुति दी. मौके पर डाॅ ओमप्रकाश पांडे, उप प्राचार्य जय नारायण राय, शिक्षक विजय कुमार राय, अजय कुमार राय, रुमा गुहा, मधुमिता गुप्ता, वैशाली कुमारी, विजय कुमार परिहार, नवीन कुमार सिन्हा, पियुश कुमार, प्रिया कुमारी, आशुतोष कुमार वर्मा, आंचल कुमारी,आनम परवीन, मनीष कुमार,पूजा कुमारी, सुरेंद्र कुमार चौरसिया, ज्योति कुमारी, रूपम कुमारीतथा रिया कुमारी के अलावे राज कुमार यादव बिरबल कुमार सिंह, अमित कुमार मिर्धा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन