नगर पंचायत कोढ़ा बनायेगा ट्रैफिक स्टैंड, जाम से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत कोढ़ा बनायेगा ट्रैफिक स्टैंड, जाम से मिलेगी राहत

नगर पंचायत कोढ़ा बनायेगा ट्रैफिक स्टैंड, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन

– जल्द होगी पुलिस की तैनाती कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी चौक पर लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. मुख्य पार्षद ने ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती सुनिश्चित करने के लिए पहल की है. कोढ़ा विधायक ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया. जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी मांग पर एसपी ने आश्वस्त किया कि यदि गेड़ाबाड़ी चौक पर ट्रैफिक स्टैंड का निर्माण कराया जाता है, तो वहां तत्काल ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी जायेगी. एसपी के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने गेड़ाबाड़ी चौक पर ट्रैफिक स्टैंड निर्माण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिया है. नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति ने इस प्रस्ताव को हाल ही में पारित किया है. अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. लोगों का कहना है गेड़ाबाड़ी चौक, स्कूल और बाजार के निकट होने के कारण बेहद व्यस्त रहता है. जाम की समस्या से न सिर्फ यातायात बाधित होता है. बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में भी काफी कठिनाई होती है. ट्रैफिक स्टैंड बन जाने से न केवल जाम की समस्या का समाधान होगा. बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन