कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में नहीं पहुंचे मुकेश सहनी, समर्थक मायूस

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में नहीं पहुंचे मुकेश सहनी, समर्थक मायूस

कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में नहीं पहुंचे मुकेश सहनी, समर्थक मायूस

विज्ञापन

– हेलीकॉप्टर से नहीं उतरे मुकेश सहनी, बिना भाषण दिए लौटे कटिहार कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान के समर्थन में आयोजित महागठबंधन की चुनावी सभा में रविवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का इंतजार करते समर्थकों को निराशा हाथ लगी. कार्यक्रम के अनुसार मुकेश सहनी दोपहर 1:30 बजे शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के मैदान स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे लेकिन महज 10 मिनट रुकने के बाद वे बिना हेलीकॉप्टर से उतरे ही वापस लौट गये. उनके लौटने से सभा में लोगों में निराशा छा गयी. उस समय कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान सभा स्थल पर मौजूद नहीं थीं और न ही वहां पर्याप्त भीड़ थी. दो घंटे बाद जब भीड़ जुटी और मंच पर पूनम पासवान ने ग्रामीणों को संबोधित करना शुरू किया. तब तक मुकेश सहनी दोबारा नहीं लौटे. बताया गया कि उनका हेलीकॉप्टर कटिहार में ईंधन खत्म होने के कारण वहीं रुक गया. मोबाइल फोन पर कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान से बात की और फोन से ही लोगों से कांग्रेस पार्टी के हाथ के निशान पर मतदान करने की अपील की. मंच पर जब पूनम पासवान ने भाषण देना शुरू किया, तो कई ग्रामीण मंच के पास से उठकर जाने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन