गजराज पर आएंगी मां दुर्गा व नर पर प्रस्थान, आना जाना दोनों शुभ संकेत

Updated at : 20 Sep 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
गजराज पर आएंगी मां दुर्गा व नर पर प्रस्थान, आना जाना दोनों शुभ संकेत

गजराज पर आएंगी मां दुर्गा व नर पर प्रस्थान, आना जाना दोनों शुभ संकेत

विज्ञापन

इस वर्ष नवरात्र 22 सितंबर से पहली पूजा के साथ शुरू होगी, आचार्य राम कन्हाई शास्त्री फोटो. 6 आचार्य कन्हैया शास्त्री प्रतिनिधि कटिहार इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान दोनों ही शुभ संकेत दे रहे हैं. इस बार शारदीय नवरात्र का बहुत ही शुभ व मंगलकारी योग प्राप्त हो रहा है. मां का आगमन 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहा है. इस वर्ष नवरात्रा 22 सितंबर से पहली पूजा शुरू होगी. इस संदर्भ में आचार्य डॉक्टर राम कन्हाई शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों व पुराणों में सोमवार का आगमन हाथी पर माना जाता है. हाथी पर आगमन,गजे तु जलदा देवी जहां अच्छी बारिश के साथ उतम फसल तथा किसानों का स्थिति सृदृढ़ होने का सूचक है. वहीं देश के कुछ हिस्सा बाढ़ कटाव जल प्रपात से भी प्रभावित होगा, हाथी समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. अर्थात् देश व राज्य हित में बहुत हितकारी व कल्याणकारी निर्णय से आम जनमानस लाभान्वित होंगे. मां का प्रस्थान मनुष्य पर होने से काफी सुखद स्थिति का संकेत माना जाता है. इससे आने वाले समय में बेरोज़गारी की समस्या बहुत हद तक दूर होगी. वहीं नये नये उद्योग रोजगार एवं तकनीकी विकास से आम जनमानस लाभान्वित होंगे. डॉ शास्त्री ने बताया की इस नवरात्र में आगमन प्रस्थान शुभता के साथ साथ बहुत अच्छा ग्रह योग का भी निर्माण हो रहा है. 10 पूजा 11 वा दिन विजया दशमी हें, एक पूजा का वृद्धि भी बहुत लंबे वर्षो के बाद हुई है, जो शुभ फलदायक है. मां का आगमन सोमवार शिव का दिन है, कलिकाल में शिवो शक्ति कलियुगे शिव व शक्ति की आराधना से ही सब कल्याण संभव है. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी काफी दिग्बल माना जाता है. आचार्य डॉ राम कन्हाई शास्त्री ने बताया कि 22 सितंबर को कलश स्थापना पूरे दिन व देर रात्रि तक रहेगी, 23 को द्वितीया पूजा, 24 तृतीया, 25 को चौठ तथा 26 को भी चार ही पूजा रहेगा प्रातः 06.49 तक मतलब कुष्मांडा देवी का पूजन दो दिन होगी, 27 को पंचमी 28 षष्ठी, 29 सप्तमी तिथि तथा रात्रि में निशा पूजा 30 सितम्बर को अष्टमी तथा अष्टमी उपवास होगी, एक नवंबर को नवमी तिथि हवण और दो नवंबर को को विजयादशमी मनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन